मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम
बारिश थमते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव, जुबली पार्क से मानगो मार्ग पर परेशानी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। बारिश थमने के बाद भी कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण जाम की स्थिति बन रही है। जुबली पार्क से मानगो की ओर जाने वाले मार्ग की तस्वीर शहर की मौजूदा यातायात व्यवस्था की स्थिति को बयां कर रही है।
बारिश के दौरान जहां सड़कों पर पानी भर रहा है, वहीं बारिश रुकने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद सड़कों पर यातायात सामान्य होने में समय लग रहा है।

