भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद
जिले में सरकारी, निजी व अल्पसंख्यक विद्यालयों में अवकाश, ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जारी आदेश में सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अवकाश के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों के आधार पर आगे आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

