Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में आज सुबह करीब 9:15 से 10 बजे के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना अत्यंत चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और नकदी एवं स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हो गए। विभिन्न रिपोर्टों में नकदी की मात्रा 42 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, जबकि स्वर्णाभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन अभी होना बाकी है।

    भाजपा नेता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहर में दिनदहाड़े बैंक के अंदर हथियारबंद अपराधियों का घुसकर लूट की घटना को अंजाम देना आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    उन्होंने कहा कि जब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हों कि वे दिन के उजाले में बैंक जैसी संवेदनशील जगह को निशाना बना सकें, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस के भय को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

    दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को केवल घटना के बाद जांच और छापेमारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, लूटी गई राशि एवं आभूषणों की बरामदगी तथा इस वारदात के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाना चाहिए।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अपराधियों के भागने के संभावित मार्गों की गहन जांच करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो।

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता भयमुक्त वातावरण और प्रभावी कानून-व्यवस्था चाहती है। प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय एसआईटी गठित आईजी-डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पांच अपराधियों पर इनाम की घोषणा
    Next Article भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

    Related Posts

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    September 25, 2026

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.