पुलिस ने लौटाये 103 गुम मोबाइल फोन*
*प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत सीइआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुए मोबाइल*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला,
सरायकेला-खरसावां पुलिस के प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत गुम और चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद किए गए। तकनीकी संसाधनों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद मोबाइल का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी और सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज की मौजूदगी में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाना में सूचना देने और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। साथ ही आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

