पूर्व संघ चालक इंद्रु राम के निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा। चतरा जिला के पूर्व संघ चालक एवं समर्पित स्वयंसेवक इंद्रु राम के आकस्मिक निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से संघ परिवार सहित समाज में शोक की लहर है।
सांसद ने कहा कि इंद्रु राम का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव अनुकरणीय रहा। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और समाज के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया। सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे लोगों के बीच विशेष रूप से प्रिय थे।
सांसद ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में भी उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा की और सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उनका निधन स्वयंसेवक परिवार और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

