Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर 6 करोड़ 41 लाख का वेतन घोटाला, मुंबई पुलिस में हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर 6 करोड़ 41 लाख का वेतन घोटाला, मुंबई पुलिस में हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता, इंद्र यादव

    जो चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाते हैं, वही अब खुद घोटाले में फंस गए! मुंबई पुलिस में एक ऐसा धमाकेदार घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे महाराष्ट्र में खलबली मचा दी है। सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये निकाल लिए गए… और वो भी नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर!

    समता नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है। दो कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

    मुंबई पुलिस के नॉर्थ रीजन में पुराने ‘सेवार्थ’ वेतन सिस्टम से नए सिस्टम में डाटा शिफ्ट करते समय गड़बड़ी पकड़ी गई। दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 और जून से सितंबर 2020 के बीच के वेतन बिलों में भारी अनियमितताएं मिलीं।

    आरोप है कि असली पुलिस कर्मचारी तो दूर, जो लोग पुलिस में कभी थे ही नहीं, उनके नाम पर वेतन निकाले गए। ये ‘घोस्ट एम्प्लॉयीज’ यानी नकली कर्मचारी थे। उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए, वेतन बिल तैयार किए गए और सरकारी पैसे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

    कुल नुकसान? 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 36 रुपये! इतनी बड़ी रकम सरकारी खजाने से निकल गई।

    समता नगर पुलिस स्टेशन में 5 लोगों के खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया है। इनमें शामिल हैं!

    • तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन गोस्वामी
    • नागेश तळवडेकर
    • विजया चव्हाण (तत्कालीन प्रमुख लिपिक)
    • प्रमुख लिपिक अजय राठोड
    • वरिष्ठ लिपिक अमोल मेसराम (या मेमराम)

    इन पर फसवणूक, फर्जी दस्तावेज बनाने और साजिश रचकर वेतन घोटाला करने के आरोप हैं।

    सह-पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के आदेश पर विजया चव्हाण और अमोल मेसराम को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक ये दोनों सस्पेंड रहेंगे। दोनों पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

    नकली कर्मचारियों के नामों में रामदास भोगले, सुधाकर कदम, सरजू यादव, भगवत भोसले, गुणाजी खावकर, महादेव हलदणकर, राजेंद्र सोनार, उत्तम थोरात, सूर्यकांत पाटील और पांडुरंग कदम जैसे नाम सामने आए हैं। इन नामों पर पगार निकाला गया था।

    आंतरिक ऑडिट में ये गड़बड़ी पकड़ी गई। नॉर्थ रीजन के एक पुलिस अधिकारी ने समता नगर थाने में शिकायत दी। जांच में पता चला कि फर्जी वेतन देयक बनाकर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया। पैसा कहां गया, किन खातों में गया और असल में कौन लोग शामिल थे, इसकी गहरी जांच चल रही है।

    पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन जब खुद सिस्टम के अंदर से घोटाला हो तो भरोसा कैसे रहे? मुंबई पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आगे की जांच में और नाम सामने आ सकते हैं।

    ये सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि सिस्टम की कमजोरी का सबूत है। जांच पूरी होने का इंतजार है… देखना होगा कि बाकी आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।

    नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर कैसे हुआ इतना बड़ा घोटाला

    अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    इस घोटाले ने पुलिस विभाग की आंतरिक निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नकली पुलिसकर्मियों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी ने जनता के विश्वास को झकझोर दिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

    नकली पुलिसकर्मी महाराष्ट्र मुंबई पुलिस वेतन घोटाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरवरिश और परिवेश: बच्चों के भविष्य पर एम.डी. ड्रग्स के खतरे का विश्लेषण
    Next Article परवरिश या परिवेश: एम.डी. ड्रग्स के जाल में फंसती युवा पीढ़ी

    Related Posts

    बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

    September 30, 2026

    अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा

    September 30, 2026

    मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    दो साल के प्रेम को मिला मुकाम, प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट में रचाई शादी

    मायावती का चंद्रशेखर पर हमला, ईवीएम को लेकर भी उठाए सवाल

    पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन

    अपराध और अपराधियों की टंडवा में कोई जगह नहीं: प्रभात कुमार

    भारतीय तीरंदाजों का एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

    रूद्रा म्यूजिक एकेडमी का “सुरमयी शाम” कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.