Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना कारण डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाएं रद्द करना पीडब्ल्यूडी कोड का उल्लंघन : सरयू राय
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    बिना कारण डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाएं रद्द करना पीडब्ल्यूडी कोड का उल्लंघन : सरयू राय

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिना कारण डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाएं रद्द करना पीडब्ल्यूडी कोड का उल्लंघन : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम द्वारा नगर निगम चुनाव से पहले प्रकाशित डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण रद्द किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे पीडब्ल्यूडी कोड का उल्लंघन बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    राय ने कहा कि पीडब्ल्यूडी कोड के अनुसार एल-1 निविदादाता को कार्य आवंटन, रिमाइंडर, अग्रिम राशि जब्ती तथा एल-2 को अवसर देने की स्पष्ट प्रक्रिया है, लेकिन मानगो नगर निगम ने इन प्रावधानों का पालन किए बिना कई निविदाएं रद्द कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन ठेकेदारों ने एकरारनामा कर अग्रिम राशि भी जमा कर दी थी, उनकी निविदाएं भी निरस्त कर दी गईं, जबकि कुछ स्वीकृति प्रक्रिया में चल रही निविदाओं को भी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

     

    सरयू राय ने कहा कि किसी वरिष्ठ लोकसेवक द्वारा ऐसा निर्णय लेना गंभीर और आश्चर्यजनक है। इससे कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं और निहित स्वार्थ या दबाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी कोड की अनदेखी गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। इस पूरे मामले को वह विधानसभा के आगामी सत्र में उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की मिली जिम्मेदारी
    Next Article हाथियों के बढ़ते उपद्रव पर प्रभावी कार्रवाई करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    July 31, 2026

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    July 31, 2026

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूरेनियम देने वाली UCIL की जादूगोड़ा कॉलोनी बदहाल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर उठे सवाल

    कांग्रेस जिला सचिव ने उपायुक्त को लिखा पांच सूत्री मांग पत्र

    विकास के नाम पर आफत: 4 करोड़ की केबलिंग से जादूगोड़ा की सड़कें बनीं मौत का जाल

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.