Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    पूर्व छात्र नेता एवं अजय सिंह के आवास पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और प्रतिभा का उत्साहपूर्ण संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 22 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजय सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है तथा मेहनत और अनुशासन के बल पर छात्र जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। समारोह में वार्ड संख्या 22 की पार्षद अंजू सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहीं और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन संजीव सिंह बाबुआ, प्रकाश मेहता एवं संजीव सिंह द्वारा किया गया, जिसमें इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अजय सिंह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करते हैं। कार्यक्रम का माहौल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा तथा उपस्थित लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    Related Posts

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    May 17, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    May 17, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    राखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप

    जादूगोड़ा बना साइबर ठगी का गढ़, यूसिल कर्मियों से लेकर वैज्ञानिक तक करोड़ों की ठगी, कोकदा समेत कई गांवों में फैला नेटवर्क

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.