दालमा सेंचुरी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह आर्ट वर्कशॉप 15 से 17 मई 2026 तक चलेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन विश्वनाथ शाह ने अफ्रीकन पौधा ‘बाउवा कल्पवृक्ष’ का पौधारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने कैनवास पर चित्र उकेर कर कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की।
आर्ट कैंप में जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों से आए करीब 40 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिनों तक कलाकार प्रकृति, वन्यजीव, पर्यावरण एवं जैव विविधता से जुड़े विषयों को अपनी कला के माध्यम से कैनवास पर उकेरेंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। दालमा के प्राकृतिक वातावरण में कलाकारों को अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।
वर्कशॉप के दौरान तैयार की गई पेंटिंग्स को दालमा सेंचुरी में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा, ताकि पर्यटक और कला प्रेमी कलाकारों की कृतियों का अवलोकन कर सकें। इस अवसर पर डीएफओ शबा आलम, दालमा के फॉरेस्ट रेंजर दिनेश चंद्रा समेत वन विभाग के अधिकारी, कला प्रेमी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित

