Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में रविवार को तेजश्विनी संगठन की ओर से मातृ दिवस बड़े ही भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मातृत्व की महत्ता और समाज में मां की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मातृ दिवस केवल साल में एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि हर दिन मां के सम्मान और समर्पण को याद करने का दिन होना चाहिए, क्योंकि मां के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। महिलाओं ने कहा कि मां त्याग, प्रेम, संस्कार और संघर्ष की प्रतिमूर्ति होती है, जो परिवार और समाज को मजबूत आधार प्रदान करती है।

    कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में महिलाओं और माताओं के सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मौके पर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि माताएं परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिमा देवी, अनीमा देवी, मीरा देवी, गुड़िया सोनी, बबिता सिंह, बिंदु देवी, पुष्पा देवी, डेजी सिंह, सुमन श्रीवास्तव, रूपा साहा, लीला देवी, सोनी रिंकी, आशा चौधरी, पुष्पलता देवी, सविता देवी, नूतन कुमारी, कलावती देवी, अंजता देवी, सरिता पांडेय, फूलदाई झा, रेखा सिंह, रिंकू सिंह, नीलम साहू, विभा देवी, नीतू मिश्रा, अंजुसा कुमारी, नीलम सिन्हा, मीणा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
    Next Article विविध क्षेत्रीय कलारूपों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का मौकाःमोनिका

    Related Posts

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    May 10, 2026

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    May 10, 2026

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    सहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

    डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.