राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को शुक्रवार शाम बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखी गई, वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गोलमुरी गोलचक्कर क्षेत्र की तस्वीरें बारिश के दौरान मौसम के बदले मिजाज को बयां कर रही थीं।
दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन शाम की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग गर्मी से राहत मिलने पर खुश नजर आए।

