Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में मछलियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। बीते माह दो स्थानों पर मछलियां मरी थीं। रविवार को डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में हजारों मरी हुई मछलियां पाई गईं। सुबह तीन बजे के करीब मछुआरे जब यहां मछली मारने आए तो बिना जाल के ही मछलियां उनके हाथ में आ गईं। सभी मछलियां मृत थीं।

    जनता दल (यूनाइटेड) के सोनारी मंडल के अध्यक्ष चुन्नू भूमिज ने इसकी सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को दी। सरयू राय जब घटनास्थल पर पहुंचे तो लोग मृत मछलियां लेकर जा चुके थे। कुछ मृत मछलियां ही वहां बची हुई थीं।

    मृत मछलियों को देखने के बाद सरयू राय ने कहा कि मछलियां बड़े पैमाने पर मरी हैं। लोगों में मछलियां ले जाने की होड़ लगी थी। जहां मछलियां मृत पाई गईं हैं, उसके बगल में एक नाला है। यह सीवेज का नाला है। ये सोनारी के तरफ से आ रहा है। पांच साल पहले तत्कालीन मंत्री ने यहां दो-तीन कुंड बनवाया था। उसका खूब प्रचार-प्रसार हुआ था। उस वक्त भी श्री राय ने कहा था कि यह काम नहीं करेगा। आज वो गंदगी का स्रोत हो गया है। जितने भी कुंड तालाब जैसे खोदे गए हैं, उन सभी में गंदा पानी है। वही गंदा पानी नदी में आ रहा है।

    श्री राय ने कहा कि इस बात की संभावना है कि सीवेज के माध्यम से कोई न कोई ऐसा दूषित पदार्थ आ रहा है, जिसके कारण मछलियां मरी हैं। आस-पास में प्रचुर मात्रा में जलकुंभी के पौधे उग आए हैं। इन्हें देख कर भी यह लगता है कि घरों से निकला कोई दूषित पदार्थ यहां पानी में मिला है, जिससे जलकुंभियां पैदा हुई हैं।

    सरयू राय ने कहा कि लगता है कि शहर की गंदगी सीधे स्वर्णरेखा नदी में गिर रही है। उसके कारण ही मछलियों की मौत हो रही है। लोग इसी पानी में नहा भी रहे हैं। इस बात का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि इसका स्वास्थ्य पर कितना प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टाटा स्टील, नगर पालिका को इसकी जांच करानी चाहिए। जांच कराने के बाद उन्हें जनता को बताना चाहिए कि मछलियों के मरने का कारण क्या है।

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत
    Next Article झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.