Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख
    झारखंड रांची

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    रांची: झारखंड वित्त सेवा एवं सहकारिता सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने आज झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभा कक्ष, पुस्तकालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली, सत्र संचालन और समितियों के कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

     

    भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद अधिकारी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करेंगे, जहां उन्हें जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में संतुलन, संवाद और शिष्टाचार को अत्यंत आवश्यक बताया।

     

    अध्यक्ष ने ‘Warrant of Precedence’ के तहत राज्य के प्रोटोकॉल और पदानुक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखना चाहिए, उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

     

    कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगेजोड़ी डंगालपाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
    Next Article रानीश्वर प्रखंड में समीक्षा बैठक, पेयजल मरम्मत और आवास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    Related Posts

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    October 10, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 10, 2026

    ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.