गोलमुरी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को 49 लाख 6 हजार रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
इन योजनाओं के तहत नेपाली सेवा समिति परिसर में बच्चों के लिए पुस्तकालय भवन, ओल्ड केबल टाउन व अन्य क्षेत्रों में बोरिंग, विकास कॉलोनी व सरना स्थल में हाई मास्ट लाइट तथा पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा एवं स्थानीय प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

