Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को लेकर सियासत उबाल पर है। रविवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में साकची बड़ा गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर साकची गोलचक्कर तक के रास्ते मे सरकार विरोधी नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पूरी तरह संदिग्ध हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान हेमंत सरकार की कुव्यवस्था और कुप्रबंधन के कारण 20 से अधिक अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। आज राज्य का युवा हेमंत सोरेन के अक्षम और तानाशाही नेतृत्व में खुद को ठगा और निराश महसूस कर रहा है।

    बबुआ सिंह ने तमाड़ के परीक्षा केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पेपर लीक गिरोह के संदेह में 164 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पूरे मामले में संगठित साजिश के तहत परीक्षा प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जटाशंकर पांडेय, कल्याण शरण, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, धर्मेंद्र प्रसाद, सोनू ठाकुर, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, नीलु मछुआ, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, भीम सिंह, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, रंजीत सिंह, नीरज शर्मा, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, दीपक पॉल, प्रदीप मुखर्जी, तन्मय झा, चिंटू सिंह, हरेराम यादव, काजू शांडिल, उमेश साव, राकेश चौधरी, अजीत सिंह, मनोज सिंह, विशु सिंह, सुख सागर गुप्ता, विजय गौंड, रमेश विश्वकर्मा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, ममता भूमिज, जया शर्मा, शर्मा, मनोज सिंह, सतीश सिंह समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.