Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में उठाया हीमोफीलिया का मुद्दा, प्रभावी दवा उपलब्ध कराने की मांग
    जमशेदपुर झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में उठाया हीमोफीलिया का मुद्दा, प्रभावी दवा उपलब्ध कराने की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    नई दिल्ली/जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में नियम 377 के तहत हीमोफीलिया रोग का गंभीर मामला उठाते हुए देशभर के मरीजों को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया एक लाइलाज रक्तस्राव संबंधी बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनने की क्षमता अत्यंत कम होती है और रोगियों, खासकर बच्चों को जीवनभर इलाज की आवश्यकता होती है।

    सांसद ने बताया कि पहले इस बीमारी का इलाज ताजा रक्त या प्लाज्मा से किया जाता था, जो प्रभावी नहीं था। बाद में फैक्टर-आठ आधारित उपचार शुरू हुआ, लेकिन इससे HIV/AIDS और हेपेटाइटिस-बी जैसे संक्रमण के मामले भी सामने आए। वर्तमान में रिकॉम्बिनेंट फैक्टर-आठ और विस्तारित अर्ध-आयु वाले उपचार उपलब्ध हैं, जिन्हें बार-बार देना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में एमिसिज़ुमैब नामक आधुनिक दवा आई है, जिसे महीने में एक बार त्वचा के नीचे दिया जाता है और इससे रक्तस्राव लगभग समाप्त हो जाता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भी इसे प्रभावी माना है।

    महतो ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में इस दवा को आयात शुल्क और जीएसटी से मुक्त किया गया है, बावजूद इसके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत, विशेषकर झारखंड में, यह दवा मरीजों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

    उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि देश के सभी हीमोफीलिया-ए मरीजों को एमिसिज़ुमैब दवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित जीवन मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन शिकायत निवारण दिवस: 35 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई का ऑन द स्पॉट समाधान
    Next Article एमजीएम अस्पताल का आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.