तोपचांची में कांग्रेस की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
राष्ट्र संवाद सं
धनबाद : तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा बुधवार, लेदाटांड़ स्थित हिंदुस्तान ढाबा में प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जाबिर अंसारी ने की। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने और बीएलए की नियियूक्ती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अपने कार्यों से समाज के हर वर्ग को छलने का काम कर रही है और कोई भी नई प्रभावी योजना लाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से लाया गया मनरेगा अधिनियम देश के लाखों गरीब मजदूरों के लिए सहारा बना था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कमजोर कर दिया है

