Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, नव निर्वाचित महिला पार्षद नीतू शर्मा समेत कई लोग हुए सम्मानित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, नव निर्वाचित महिला पार्षद नीतू शर्मा समेत कई लोग हुए सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में वॉरियर्स ऑफ कोल्हान और सांस्कृतिक संस्था परिमल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या रानी प्रधान रहीं। वहीं वक्ताओं में पूर्व कमांडेंट संजीव रमण, महिला नेत्री शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविंद्र नाथ चौबे, पूर्वी घोष और पल्लवी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में आदित्यपुर की नव निर्वाचित महिला पार्षदों नीतू शर्मा, मंजू देवी, मोना बेसरा और मालती देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक (वायु सेना) शरदेन्दु शेखर ने किया। समारोह में परिमल संस्था के सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, समरेंद्र नाथ तिवारी, विश्वजीत मजूमदार, सुभाष कुमार, एसके स्वाइ, महेंद्र प्रसाद और मदन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परिमल संस्था के कलाकारों ने महिलाओं को समर्पित गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह और सम्मान से भर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएम्बुलेंस नहीं, संवेदना भी नहीं नवजात का शव डिब्बे में ले जाने को मजबूर हुआ पिता
    Next Article कपाली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी सुशांतो कर्मकार गिरफ्तार

    Related Posts

    35 लाख मिलते ही चालू होगा चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल!

    November 26, 2026

    जामडीह फ्लाईओवर पर छठा हादसा, सिम विक्रेता गंभीर रूप से घायल

    November 26, 2026

    *lसंविधान भारत की आत्मा : प्रो. बिरूली

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    35 लाख मिलते ही चालू होगा चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल!

    जामडीह फ्लाईओवर पर छठा हादसा, सिम विक्रेता गंभीर रूप से घायल

    *lसंविधान भारत की आत्मा : प्रो. बिरूली

    आदिवासी मूलवासी अधिकार न्याय संघ ने मनाया संविधान दिवस

    संविधान दिवस पर डोमजूरी में आधार शिविर, नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार

    हर आठवें दिन चोरी, पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर

    Betmen Casino Mobile: Quick-Hit Sessions for Players Who Play in Bursts

    *संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    चीनी इस्पात के आयात में बेतहाशा वृद्धि भारतीय इस्पात उद्योग के लिए गंभीर चिंता : कैट

    अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन, संविधान के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.