Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर, मुकाबला हुआ स्पष्ट
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति संपादकीय सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत संवाद विशेष साहित्य हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर, मुकाबला हुआ स्पष्ट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026Updated:February 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर, मुकाबला हुआ स्पष्ट

    देवानंद सिंह

    मानगो नगर निगम के मेयर चुनाव में अब राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है। हाल के दिनों में हुए शक्ति प्रदर्शन और रैलियों के बाद मुकाबला धीरे-धीरे “सुधा गुप्ता बनाम चार” के रूप में सिमटता नजर आ रहा है। जहां एक ओर  प्रत्याशी सुधा गुप्ता संगठनात्मक मजबूती और व्यापक जनसमर्थन के साथ मुख्य दावेदार के रूप में उभर रही हैं, वहीं अन्य चार प्रत्याशी संयुक्त रूप से उन्हें चुनौती देने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

    सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। उनके साथ पार्टी कैडर, वार्ड स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला समर्थक मौजूद रहे। रैली में दिखी अनुशासित भीड़ और उत्साह ने यह संकेत दिया कि उनका संगठनात्मक आधार मजबूत है।

    अन्य प्रत्याशियों की सक्रियता, पर केंद्र में सुधा

    संध्या सिंह, कुमकुम श्रीवास्तव और जेवा खान ने भी रोड शो और जनसंपर्क के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जेवा खान ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक हुआ है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी बहस और जनचर्चा का केंद्र फिलहाल सुधा गुप्ता ही बनी हुई हैं।

    ‘44 बनाम 4’ की चर्चा और संगठनात्मक समीकरण

    चुनाव के बीच भाजपा के अंदर “44 बनाम 4” की चर्चा भी सियासी गलियारों में गर्म है। इसे संगठन के भीतर असंतोष और गुटीय खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता और शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इन अटकलों को काफी हद तक संतुलित करने का प्रयास किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा के राष्ट्रीय नेता अरुण सिंह और आदित्य साहू जैसे नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा है।

    मुस्लिम और ब्रह्मर्षि वोट की भूमिका अहम

    इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। जेवा खान की सक्रियता से अल्पसंख्यक वोटों में हलचल जरूर है, लेकिन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रभाव और व्यक्तिगत समीकरणों के कारण मुस्लिम मतदाताओं का एक वर्ग सुधा गुप्ता की ओर झुकता नजर आ रहा है।

    वहीं ब्रह्मर्षि (भूमिहार) समाज का परंपरागत झुकाव भाजपा की ओर माना जाता रहा है। हालिया बैठकों में इस समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सुधा गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा ने उनकी स्थिति को और मजबूत किया है। सुधा गुप्ता की सादगी, सहज उपलब्धता और जमीनी संपर्क ने भी मतदाताओं को प्रभावित किया है।

    प्रतिष्ठा की लड़ाई बना चुनाव

    कुल मिलाकर मानगो नगर निगम चुनाव अब प्रतिष्ठा की लड़ाई का रूप ले चुका है। एक ओर संगठनात्मक रूप से मजबूत और जनसमर्थन जुटाती सुधा गुप्ता हैं, तो दूसरी ओर चार प्रत्याशियों की चुनौती और अंदरूनी समीकरणों की चर्चा। इन सबके बीच चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।

    अब अंतिम निर्णय मतदाताओं के हाथ में है कि मानगो नगर निगम की सत्ता की चाबी किसे सौंपी जाएगी। फिलहाल चुनावी माहौल और जनरुझान को देखते हुए सुधा गुप्ता मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं।

    मानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर मुकाबला हुआ स्पष्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील
    Next Article मुरलीधर केडिया के आत्मकथ्य ‘भूलते – भागते क्षण’ का भव्य लोकार्पण 

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत: भरत सिंह

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल,असमऔर पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय एतिहासिक है: राजेश शुक्ल 

    May 4, 2026

    बंगाल में भाजपा की जीत पर सन्नी सिंह ने झालमुड़ी और लड्डू वितरण किया

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत: भरत सिंह

    पश्चिम बंगाल,असमऔर पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय एतिहासिक है: राजेश शुक्ल 

    बंगाल में भाजपा की जीत पर सन्नी सिंह ने झालमुड़ी और लड्डू वितरण किया

    6th पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 9 एवं 10 मई को धतकीडीह कम्युनिटी में आयोजित

    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, डॉ. जटाशंकर पांडे बोले—‘सबका साथ, सबका विकास’ से देशभर में फैला भगवा

    तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा में जश्न, प्रमोद मिश्रा ने जनता और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले 

    मधुबनी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.