Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने पार्टी नेता नीरज सिंह पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए आम नागरिकों से सार्वजनिक अपील कर दी। उन्होंने कहा कि यदि मानगो के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बचाना है तो वर्तमान प्रत्याशी संध्या सिंह को चुनाव में पराजित करना आवश्यक है।

    राजकुमार श्रीवास्तव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते कार्यकर्ताओं और जनता ने सच का साथ नहीं दिया तो संगठन के समर्पित लोगों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि नीरज सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उन्होंने अपने जीवन के 44 वर्ष संगठन को समर्पित किए हैं। इसके विपरीत नीरज सिंह का मानगो की राजनीति में आगमन कुछ वर्षों पूर्व ही हुआ है।

    पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा उन्हें राजनीति सिखाने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज सिंह झूठे वादों और भ्रामक बयानों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, जिससे संगठन की साख प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मानगो की जागरूक जनता सब देख और समझ रही है तथा आने वाला चुनाव वर्षों की निष्ठा और तपस्या की परीक्षा साबित होगा। श्रीवास्तव के इस बयान के बाद मानगो की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है और चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है।

    मानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार संध्या सिंह को हराने की खुली अपील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा जंगल में IED धमाका, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो कोबरा जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
    Next Article मानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर, मुकाबला हुआ स्पष्ट

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.