Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा, भारी भीड़ जुटी, जनता से किये वायदे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा और प्रचार के दौरान मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जोरदार प्रचार किया. उनकी अंतिम दिन पदयात्रा में भारी भीड़ जुटी. इस दौरान उन्होंने जनता से अपने वादे दोहराये. उन्होंने वादा किया कि चुनाव में अगर उनकी जीत होती है और वह मेयर बनती है तो स्वच्छ मानगो की परिकल्पना को साकार करेंगी. सभी क्षेत्रों में नियमित पेयजल सुनिश्चित करेंगे, जर्जर सड़क, नाली और लाइट की मरम्मत होगी. मध्यम वर्गीय व्यवसायियों के लिए वेंडर जोन की स्थापना की जायेगी. वहीं, महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का संचालन होगा

    जबकि नये शिक्षा संस्थानों का निर्माण और डिजिटल शिक्षा व स्मार्ट क्लास उपलब्ध करायी जायेगी. नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना की जायेगी. महिला पुलिस बलों की मानगो में खास तैनाती होगी जबकि सीसीटीवी कैमरे से पूरे एरिया की निगरानी होगी. सुगम यातायात की व्यवस्था होगी जबकि दोमुहानी की तर्ज पर मानगो स्वर्णरेखा नदी के किनारे प्रवेश द्वार का निर्माण होगा और मानगो के सारे छठ घाटों का सौंदर्यीकरण और नये छठ घाट बनाये जायेंगे. मानगो डिमना रोड की तर्ज पर पार्क और ओपेन जिम हर इलाके में बनाये जायेंगे. आखिरी दिन सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने मानगो डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड में पदयात्रा कर जनता के बीच अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए उनसे समर्थन मांगा. पदयात्रा के दौरान मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने जनता से अपील किया के आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर मुझे विजयी बनाएं.

    जनता साथ दें : सुधा गुप्ता मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनन्दमार्ग के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच 
    Next Article कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार; कुल 11 दबोचे गए

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.