Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बसंत पंचमी पर संजीव सिन्हा संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    बसंत पंचमी पर संजीव सिन्हा संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बसंत पंचमी पर संजीव सिन्हा संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में संजीव सिन्हा को पूरे विधि-विधान के साथ पदभार सौंपा जाएगा।
    समारोह से पूर्व पूर्वाह्न 11 बजे से सनातन परंपरा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन को लेकर जिला कार्यालय एवं परिसर की साज-सज्जा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
    जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। समारोह की पूर्व संध्या पर संजीव सिन्हा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

     

    उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन पर्व के तहत संजीव सिन्हा को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।
    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जमशेदपुर आगमन:
    भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके प्रथम शहर आगमन पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनका स्वागत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमदाहा मेला का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
    Next Article आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर आईटीडीए की बैठक, तिथियां निर्धारित

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.