16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी संबंधित कार्यालय प्रधानों द्वारा मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को अवकाश रहने के कारण 22 जनवरी को प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

