जुस्को एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर गहरा शोक – कॉस्मोपॉलिटन इंजीनियर्स के अनिल कुमार ने व्यक्त की संवेदना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:जुस्को (टाटा स्टील यूएसआईएल लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के समाचार से पूरा जमशेदपुर स्तब्ध है। शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
कॉस्मोपॉलिटन इंजीनियर्स से जुड़े समाजसेवी अनिल कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री सिन्हा जी का जाना जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले श्री ऋतुराज सिन्हा ने जनसुविधाओं के विकास, शहर के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदृष्टि, संवेदनशीलता और प्रशासनिक क्षमता के कारण शहर को उनसे कई उम्मीदें थीं, जिन्हें यह दुखद घटना गहरा आघात पहुंचाती है।
अनिल कुमार ने कहा कि “एक शांत, समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व के अचानक विछोह से शहर ने एक सच्चे कर्मयोगी को खो दिया है, जिसने हर कदम पर जनहित को प्राथमिकता दी।”
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

