श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन हेतु एक बैठक नरेंद्र नाथ मंडल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 20/01/2026 से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष: नरेंद्र नाथ मंडल, सचिव: दिलीप अग्रवाल,कोषाध्यक्ष: श्री शीतल मंडल,
आयोजक : श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति, हल्दीपोखर। बैठक में जिप सदस्य सूरज मंडल, निलय मंडल, सूरज मोदक, घनश्याम मिलन, मिलन मंडल, रमेश मोदक, मलय मंडल, रोहन साहू, तपन गोप, दिनेश मंडल आदि उपस्थित थे।


