Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित प्रखंड से मानवता की मिसाल, मुस्ताक शेख बने मददगार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित प्रखंड से मानवता की मिसाल, मुस्ताक शेख बने मददगार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित प्रखंड से मानवता की मिसाल, मुस्ताक शेख बने मददगार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला के कुंडहित प्रखंड से मानवता की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने समाज में फैले जात–पात और ऊँच–नीच के भेदभाव पर करारा तमाचा मारा है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष मुस्ताक शेख ने एक ऐसा कार्य किया, जिसने यह साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है।

    घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार अंबा के एक निजी डॉक्टर बलराम घोड़य का निधन हो गया था। दुखद परिस्थिति में उनका शव घर पहुँचाने के लिए कोई भी वाहन चालक तैयार नहीं था। समाज में व्याप्त संकीर्ण सोच के कारण लोग दूरी बना रहे थे। यहाँ तक कि ममता वाहन भी उन्हें अपने वाहन में लेने को तैयार नहीं हुआ।

    मुस्ताक बताते है इसी बीच समाजसेवी समशुल हक ने रात के 1:25 बजे मुस्ताक शेख को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। मुस्ताक शेख ने बिना देर किए पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ली। उन्होंने तुरंत वाहन लेकर कुंडहित स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे और बिना किसी भेदभाव, बिना किसी हिचकिचाहट के मृतक बलराम घोड़य के शव को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुँचाया।

    मुस्ताक शेख ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म या पेशे से नहीं, बल्कि इंसानियत से होती है। उन्होंने यह भी बताया कि कठिन परिस्थिति में मदद करना ही वास्तविक सामाजिक दायित्व है।

    मुस्ताक शेख का यह कदम समाज के उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो भेदभाव की सोच रखते हैं। उनका मानवीय व्यवहार यह संदेश देता है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंद की मदद करना किसी भी पद, वेश या पहचान से ऊपर है।

    कुंडहित प्रखंड ही नहीं, पूरा जामताड़ा जिला मुस्ताक शेख की इस सेवा भावना की सराहना कर रहा है। उनका यह कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम बनकर उभरा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा
    Next Article यूसिल विस्थापित गांव मेंचुआ में 16 लाख की लागत से बनेगा ग्राम सभा भवन, गौसाड़े , जाहेरथान शेड

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.