Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    (संतोष कुमार सिंह )

    वाराणसी :- चेतगंज थाना क्षेत्र के पिपलानी कटरा स्थित कबीर मठ वाली गली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहरा गया है | दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में फर्जी रजिस्ट्री,उत्पीड़न, मारपीट,कब्जे की कोशिश और महिलाओं की निजता भंग करने जैसे आरोप सामने आए हैं |

    *प्रथम पक्ष का बयान*
    सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2002 में मकान संख्या 1051/2 में एक बटे तीन का बंटवारा हुआ था लेकिन बंटवारे के बाद भी वह अब तक अपनी जमीन की बाउंड्री नहीं करा सके हैं | उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई है जिसमें एक ही व्यक्ति के अलग-अलग हस्ताक्षर दिखाए गए हैं उन्होंने दावा किया कि रजिस्ट्री में सभी लोगों को पक्षकार दिखाकर सुलह होने की बात कही गई जबकि वास्तविकता में कोई समझौता नहीं हुआ |

    सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गोपाल चंद्र इस पूरे मामले में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उनका कहना है कि रजिस्ट्री के कागजात दिखाने के बाद विपक्षी पक्ष ने दस्तावेज वापस नहीं किए और मांगने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जाता है तथा बच्चों तक को प्रताड़ित किया जाता है | प्रथम पक्ष ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटियां स्नान करती हैं तब विपक्षी पक्ष के लोग बाथरूम के सामने खड़े होकर अभद्र हरकतें करते हैं उनकी मांग है कि जमीन की बाउंड्री कराकर परिवार को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए |

    *द्वितीय पक्ष का बयान*
    वहीं दूसरे पक्ष के नरेंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में नकाबपोश लोग कब्जे की नीयत से उनके घर में घुस आए | घटना चेतगंज थाना क्षेत्र के पिपलानी कटरा स्थित कबीर मठ वाली गली की बताई जा रही है | नरेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार विरोध करने पर उनके माता-पिता के साथ धक्का-मुक्की की गई,घर में लूटपाट की गई तथा गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई उन्होंने आरोप लगाया कि पाटीदार सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, उनकी पत्नी आशा देवी,बेटे आयुष और रोहित सहित परिवार के अन्य सदस्य आए दिन विवाद करते हैं |

    नरेंद्र विश्वकर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोगों और कथित भूमाफियाओं के सहयोग से उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश की गई | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बाद में पुलिस कमिश्नर को मामले की जानकारी होने पर कब्जा करने आए लोग वहां से चले गए | फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है | दोनों पक्षों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है ||

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 योग बना संतुलित,स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन का वैश्विक मार्ग -प्रतापराव जाधव
    Next Article कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.