Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला:सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला:सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2025Updated:November 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़ाकुंदा ठंड के मौसम में भी उत्साह का केंद्र बना हुआ है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद बच्चों में शिक्षा के प्रति जो उत्साह देखा जा रहा है, वह वाकई सराहनीय है। शुक्रवार को विद्यालय में 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुपाबाला दासी ने बताया कि कुल 63 नामांकित छात्रों में से 53 बच्चे उपस्थित थे। यह आंकड़ा बताता है कि बच्चों की रूचि बढ़ रही है और अभिभावक भी शिक्षा को लेकर सजग हो रहे हैं।

    प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुपाबाला दासी और शिक्षिका रीना मंडल की लगन और मेहनत का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय में साफ देखा जा सकता है। दोनों शिक्षिकाएँ बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग उल्लेखनीय है। ग्रामीणों और विद्यालय की शिक्षिकाओं का कहना है कि यदि विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण हो जाए, तो बच्चों की सुरक्षा और भी बेहतर हो जाएगी, क्योंकि विद्यालय के सामने मुख्य सड़क होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    फिर भी, संसाधनों की सीमाओं के बीच भी विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह एक सकारात्मक माहौल निर्मित कर रहा है। यह विद्यालय नाला प्रखंड में शिक्षा का एक उजला उदाहरण बनकर उभर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    Next Article कुंडहित प्रखंड से मानवता की मिसाल, मुस्ताक शेख बने मददगार

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.