Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एचपीवी टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचपीवी टीकाकरण की वर्तमान स्थिति, प्रगति, लक्षित आयु वर्ग तथा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की लक्षित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को टीका उपलब्ध कराते हुए शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों के बीच एचपीवी टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों एवं आशंकाओं को दूर करने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

    बैठक में विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय मजबूत करते हुए टीकाकरण शिविरों का आयोजन करने, लॉजिस्टिक प्रबंधन, कोल्ड चेन की स्थिति को दुरुस्त रखने और माइक्रोप्लानिंग को सटीक रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

    इस मौके पर सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह प्रयास महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर टेल्को मारपीट मामला — स्थानीय लोगों का बड़ा दावा, मारपीट करने वालों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
    Next Article नाला:सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.