Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार खबरें राज्य से

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    हीट वेव से बचाव को लेकर महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक

    (संतोष कुमार सिंह )

    वाराणसी :- बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए 21 मई गुरुवार को मंडुआडीह रोड मुढ़ेला स्थित सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं महमूरगंज स्थित सूर्या चिल्ड्रन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को हीट स्ट्रोक तथा गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था | इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर एस.के.तिवारी एवं सर्जन व स्वर्ण प्राशन विशेषज्ञ डाक्टर शर्मिला तिवारी ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को गर्मी में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी | उन्होंने बताया कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें,पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं,बच्चों को हल्के कपड़े पहनाएं तथा खानपान का विशेष ध्यान रखें ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके |

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वर्ण प्रासन के बारे में जानकारी दी गई | दोनों अस्पतालों में कुल लगभग 150 बच्चों को स्वर्ण प्राशन दिया गया | डाक्टर एस.के.तिवारी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और बुद्धि के विकास में सहायक होता है इसके साथ ही यह बोलने में देरी,ऑटिज्म और डिस्लेक्सिया जैसी विकास संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मददगार माना जाता है उन्होंने बताया कि इससे डेंगू,कोविड,फ्लू, मस्तिष्क ज्वर,बार-बार होने वाले सीने के संक्रमण,एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायता मिलती है | कार्यक्रम में महिलाओं को बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया गया | विशेषज्ञों ने कहा कि संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच बच्चों के बेहतर विकास के लिए आवश्यक है |

    शिविर के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर एस.के.तिवारी एवं सर्जन व स्वर्ण प्राशन विशेषज्ञ डाक्टर शर्मिला तिवारी सहित सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं सूर्या चिल्ड्रन हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टॉफ उपस्थिति रहे ||

    150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली
    Next Article पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.