यूसिल विस्थापित गांव मेंचुआ में 16 लाख की लागत से बनेगा ग्राम सभा भवन, गौसाड़े , जाहेरथान शेड
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :यूसिल विस्थापित गांव मेंचुआ के ऊपर टोला स्थित मैदान में 16 लाख की लागत से बनेगा ग्राम सभा भवन, गौसाड़े , जाहेरथान शेड।इधर आज शुक्रवार को जादूगोड़ा के खान प्रबंधक एन बी वी शेखर बाबू, ग्राम प्रधान डोमेन श्याम सोरेन सिविल इंजीनियर अभिषेक कुमार,कार्मिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य, मनोज हेंब्रम ने नारियल फोड़ शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस बाबत ग्राम प्रधान डोमेन श्याम सोरेन व पुजारी मधु नायक ने कहा कि ग्राम सभा भवन पूरा होने पर आसनवनी तरफ परगना के चार वार्ड के 16 गांव के माझी बाबा यहां बैठक कर सामाजिक समस्याओं का निपटारा करेंगे। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में कंपनी प्रबंधन को आवेदन देकर मांग की थी।इसी आधार पर आज ग्राम सभा भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर यूसिल प्रबंधन की ओर से जादूगोड़ा खान प्रबंधक एन बी वी शेखर।बाबू, सिविल इंजीनियर अभिषेक कुमार, कार्मिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य, मनोज हेंब्रम, समेत ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान डोमन श्याम सोरेन, जगत मार्डी ,मधु सोरेन, किसान सोरेन, शंकर मुर्मू, सकला मार्डी , मंगल सोरेन उपस्थित थे।

