बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर जदयू का जश्न नीतीश कुमार के दसवीं बार CM बनने पर साकची में लड्डू वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत और नीतीश कुमार के लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खुशी में जदयू पूर्वी सिंहभूम ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 101 किलो लड्डू राहगीरों और आम नागरिकों के बीच बांटे। “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “जदयू जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
पार्टी जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि यह सुशासन और विकास की ऐतिहासिक विजय है। लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री बनकर नीतीश कुमार ने देश में नई मिसाल कायम की है।

