जिला कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों एवं साहूकारों के अत्याचारों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक कर लोगों को एकजुट करने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद कर व्यापक आंदोलन खड़ा किया, जिसने अंग्रेजी शासन को चुनौती दी। दुर्भाग्यवश अंग्रेजों ने उन्हें छलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। ऐसे वीर सपूत को कांग्रेस परिवार नमन करता है और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, धर्मा राव, के.के. शुक्ल, अमरजीतनाथ मिश्र, जवाहरलाल, सचिन कुमार सिंह, विश्वजीत जेना, सुखदेव सिंह मल्ली, अशोक सिंह, राकेश साहू, अंसार खान, राजकिशोर प्रसाद, बबलू नौशाद, अरुण कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, फरहत बेगम, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह कल्लू, लखिंदर करुआ, मनोज करुआ, हरिराम टुडू, शिबु सिंह, सानिया दीप, फिरोज खान, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
इधर, आगामी 16 नवंबर को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी संगठन सृजन बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में सुबह 11:00 बजे से जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अग्रणी संगठन विभागों के चेयरमैन/अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
12:30 बजे जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

