एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास एवं उनकी टीम की सक्रियता से पुराने मामले में (डकैती की योजना बना रहे )दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एमजीएम थाना कांड संख्या-137/24, दिनांक 05 अगस्त 2024 के तहत की गई। मामला धारा 310(4)/310(5) BNS व 25(1-B)a/26/35 Arms Act 1959 के अंतर्गत दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों में गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल सिंह नामदा बस्ती, थाना–गोलमुरी और जोगेंद्र सिंह उर्फ कोरिया डॉन केबलटाउन, थाना–गोलमुरी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में घाघीडीह जेल भेज दिया है। बताया गया है कि कोरिया डॉन पुराने मामलों में भी फरार चल रहा था।

