“बात उनकी, सोच सबकी” : ‘युवा’ संस्था ने महिलाओं व ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी पर किया संवाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: संस्था ‘युवा’ ने ‘क्रिया’ के सहयोग से होटल कैनेलाइट में जिला स्तरीय ‘रीथिंक’ कार्यक्रम आयोजित किया। विषय था — “बात उनकी, सोच सबकी : महिलाओं, ट्रांसजेंडर और विकलांगों की राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक भागीदारी पर पुनर्विचार।”
कार्यक्रम का संचालन अंजना देवगम व वर्णाली चक्रवर्ती ने किया। चक्रवर्ती ने कहा कि “रीथिंक आत्ममंथन का अवसर है।”
मुख्य वक्ताओं नसरिन जमाल, डॉ. दीपक गिरी, अनामिका, अशोक रवानी और प्रीति मुर्मू ने जेंडर समानता, मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून की भूमिका पर विचार रखे।
पत्रकार अन्नी अमृता, सौविक साहा और ट्रांसजेंडर प्रतिभागी रिशिका ने सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत बताई। कार्यक्रम के अंत में चाँदमनी संवैया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

