सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति फूड प्लाजा सिदगोड़ा में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारंभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति फूड प्लाजा सिदगोड़ा में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारंभ कलश स्थापना वेद मंत्रोचार द्वारा मिथिला पद्धति परंपरा अनुसार किया गया। मुख्य यजमान कमेटी के महासचिव धर्मेश कुमार झा, सहायक यजमान रविंद्र कुमार मिश्र को पांच पंडितों द्वारा पूजा संकल्प कराया गया। पंडितगण गोविंद झा, दामोदर झा, बिपिन झा,अनिल मिश्र, प्रमोद झा द्वारा यजमानों को विधिवत मां भगवती का प्रथम दिवसीय प्रतिपदा तिथि को माता के शैलपुत्री रुप की पूजन कराया गया। मुख्य कलश के साथ-साथ 21 अन्य भक्त जनों द्वारा भी संकल्प के साथ अपना अपना कल स्थापना करवाया गया।कलश स्थापना शुरू होने के साथ-साथ 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया जो कल संध्या कल तक चलेगा। पांचो पंडितगण को मुख्य यजमान धर्मेश कुमार झा द्वारा वरण अर्थात वस्त्र समर्पित किया गया। पूजा बाद उपस्थित भक्तजनों द्वारा पुष्पांजली दिया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
आज के पूजा कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, संयोजक राजेश कुमार झा, सहायक महासचिव दिलीप कुमार झा, सहायक कोषाध्यक्ष चंद्रभाल झा, प्रमोद कुमार मिश्र, मिथिलेश मिश्र,सुदिष्ट मिश्र,एमसी मधुकर, सदाशिव खॉ, सुजीत कुमार झा,प्रदीप झा, कौशलेंद्र दास, विपिन झा, अरुण कुमार,अजय शर्मा,डी के झा,अनिल मिश्रा, आनंद मिश्र, मिथिलेश झा,डीडी झा, दिलीप मिश्र, आर्यन, अंकित,रौशन,सुनील,शुभम, विकास सत्यम, शिवम् कुमार कर्ण,अभिनव आनंद, कमिटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित सौ से अधिक भक्त जन उपस्थित थे।

