Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन की जमानत खारिज”
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन की जमानत खारिज”

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “जादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन की जमानत खारिज”

    “पोस्ट ऑफिस घोटाले से साइबर ठगी तक, कपिल भगत की मुश्किलें बढ़ीं”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कोकदा गांव, जो साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के रूप में कुख्यात हो चुका है, में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जादूगोड़ा पुलिस ने कपिल भगत, गिरधारी भगत और केशव चंद्र भगत को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनकी जमानत अर्जी एसीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

    गिरफ्तारी कांड संख्या 44/25, दिनांक 04.08.2025, के तहत हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राखामाइन्स स्टेशन प्लेटफॉर्म पर कुछ युवक टेलीग्राम, व्हाट्सएप और गूगल रिव्यू/रेटिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। डीएसपी मुसाबनी संदीप कुमार भगत के नेतृत्व में छापेमारी कर तीनों युवकों को पकड़ा गया। मौके से एक iPhone, दो अन्य मोबाइल फोन और पाँच बैंकों की पासबुक बरामद की गईं।

    तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि ये युवक लंबे समय से विभिन्न राज्यों के लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। इनके पास कई बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट और UPI आईडी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया जा रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, कोकदा गांव में इससे पहले भी कई युवक साइबर ठगी के मामलों में जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद, पटना और अन्य शहरों से नोटिस भी कई संदिग्ध युवकों को भेजे गए हैं।

    साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए डीजीपी स्तर से लगातार निर्देश जारी हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी संभव है। कोकदा गांव साइबर अपराधियों की गतिविधियों के चलते अब “मिनी जामताड़ा” के नाम से कुख्यात हो चुका है।

    जादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा तीन की जमानत खारिज"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में हाई टेंशन पोल पर चढ़ी युवती, दो घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई आदित्यपुर के युवक पर धोखा देने का लगाया आरोप, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती
    Next Article गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.