Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को नमन करते हुए शहीदों की अमर गाथा और गुरुओं की पावन परंपरा के स्मरणार्थ साकची कालीमाटी रोड पर सेवा शिविर लगाया गया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बीच चाय–नाश्ता और लंगर की सेवा से वातावरण “जो बोले सो निहाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। गुरु तेग बहादुर जी के शब्द-कीर्तन से संगत भावविभोर हो उठी।

    इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने गुरु महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना एक जीवित समाज के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का जीवन त्याग, बलिदान और सेवा की अनूठी मिसाल है। शहीदी यात्रा हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज की सेवा में सदैव समर्पित रहने का संदेश देती है।

    काले ने कहा, “गुरुओं और शहीदों की शिक्षाएँ आज भी समाज में एकता, साहस और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करती हैं।” कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह एवं जयप्रकाश राय, समाजसेवी विकास सिंह, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, समाजसेवी जितेन्द्र चावला, राघवेंद्र शर्मा, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, ब्रह्मर्षि समाज से सुधीर सिंह, भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली, मुंडा समाज से नंदलाल पातर, पान तांती समाज से उमाकांत दास, मिथिला समाज से धर्मेश झा एवं दिलीप झा, सतिंदर सिंह रोमी, यूपी संघ से रामकेवल मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, बिपिन झा, पंकज वर्मा सहित विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

    गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन की जमानत खारिज”
    Next Article आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, 28 अगस्त को हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    October 21, 2026

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    October 21, 2026

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    हल्दीपोखर में ताला तोड़कर 30 हजार नकद और जेवरात की चोरी

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, पोटका में धूमधाम से मना दशहरा

    गम्हरिया-कांड्रा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गोत्सव

    विजयादशमी पर रावण दहन: जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, विकास सिंह ने किया पुतला दहन

    एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी का मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

    कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा: नशे में युवकों ने की मारपीट और पथराव, कर्मचारी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.