दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, श्रद्धांजलि सभा में हुआ हस्ताक्षर अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर ।जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम सभागार में रविवार को गुरूजी विचार मंच के बैनर तले दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के सभी झामुमो विधायक, मंत्री, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारी सहित प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल जी,पवन सिंह हिदायतुल्ला खान तारकेश्वर तिवारी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि “गुरूजी के कारण ही हमें अलग राज्य मिला। एक छोटे से गांव नेमरा से निकलकर दिशोम गुरु ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी। आज उन्हीं की देन है कि हम सभी को अलग झारखंड राज्य मिला है।”

उन्होंने आगे कहा कि शिबू सोरेन को हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों का सम्मान प्राप्त है, इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि उन्हें भारत रत्न देकर राज्य के आदिवासियों के मसीहा को उचित सम्मान प्रदान करे।


