Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की वार्षिक बैठक, धर्मेंद्र सोनकर बने कार्यकारी अध्यक्ष
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की वार्षिक बैठक, धर्मेंद्र सोनकर बने कार्यकारी अध्यक्ष

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की वार्षिक बैठक, धर्मेंद्र सोनकर बने कार्यकारी अध्यक्ष

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सर्किट हाउस, जमशेदपुर में आयोजित हुई। बैठक में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जाने के साथ-साथ पूजा आयोजन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मंत्री दुलाल भुइयां ने संबंधित पत्र सौंपा।

    गौरतलब है कि वर्ष 1990 में स्थापित यह समिति पिछले 35 वर्षों से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती रही है।

    बैठक में पूजा के दौरान भारी भीड़ का सुचारू प्रबंधन, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, बुनियादी सुविधाओं का संचालन एवं विसर्जन संबंधी संभावित चुनौतियों पर विशेष चर्चा की गई। समिति निकट भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेगी और उपायुक्त के साथ बैठक कर प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करेगी।

    नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि समिति की गौरवशाली परंपरा का पालन करते हुए उनका संकल्प रहेगा कि दुर्गा पूजा का भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन हो। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें मां दुर्गा की सेवा में योगदान करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

    धर्मेंद्र सोनकर बने कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कोर कमिटी और सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति व दुर्गा पूजा समितियों के बीच बैठक संपन्न कमेटी की घोषणा प्रमोद तिवारी बने कार्यकारी अध्यक्ष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, श्रद्धांजलि सभा में हुआ हस्ताक्षर अभियान
    Next Article रांची के नगरी में रिम्स 2 के खिलाफ हल जो तो धान रोपो प्रदर्शन में पोटका से भी पहुंचे लोग

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.