Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “इंटरनेशनल प्लेयर विमल लकड़ा हमारे झारखंड का अभिमान हैं — हर हाल में उन्हें ठीक करूंगा”: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    “इंटरनेशनल प्लेयर विमल लकड़ा हमारे झारखंड का अभिमान हैं — हर हाल में उन्हें ठीक करूंगा”: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर राष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा को मिल रहा सर्वोच्च इलाज, सरकार हर पल खड़ी है साथ

    रिपोर्ट: सिराज अंसारी

    राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य को लेकर मैं व्यक्तिगत रूप से लगातार निगरानी कर रहा हूँ।
    आज स्वयं अस्पताल जाकर उनकी स्थिति की गहन समीक्षा की। मेडिकल टीम को तत्काल बुलाकर इलाज की प्रत्येक बारीकी की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो — विमल जी को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मैंने उनकी पत्नी और परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की राय में फिलहाल ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस होनहार खिलाड़ी के इलाज में कोई कमी न रह जाए। झारखंड सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग उनके साथ खड़ा है और हर आवश्यक जरूरत का ख्याल रखा जा रहा है।

    देश-विदेश से अनेक खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के कॉल आ रहे हैं — सभी विमल लकड़ा जी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और बेहतरीन इलाज की अपील कर रहे हैं। मैं स्वयं इस पूरे उपचार को निजी रूप से मॉनिटर कर रहा हूँ और सभी को यह भरोसा दिलाता हूँ कि यदि आवश्यकता पड़ी तो देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ न्यूरो सर्जनों से विमल जी का इलाज करवाया जाएगा।

    विमल लकड़ा केवल एक खिलाड़ी नहीं, झारखंड और भारत का गौरव हैं — एक अमूल्य धरोहर। उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। परिवारजनों ने मुझसे मिलकर धन्यवाद दिया और भावुक होकर कहा कि “ऐसे मुश्किल वक्त में सरकार का यह साथ कभी नहीं भुलाया जा सकता।” मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि विमल लकड़ा जी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और फिर से मैदान में अपना जलवा दिखाएँ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल क्लिनिक में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा
    Next Article कुंडा मोड़ पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीपुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने एक आरोपी की पहचान की

    Related Posts

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    May 22, 2026

    सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

    May 22, 2026

    अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर वन विभाग की चाहरदीवारी तोड़ा

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

    अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर वन विभाग की चाहरदीवारी तोड़ा

    13 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में भ्रष्टाचार का आरोप, जेएलकेएम ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    19 करोड़ की रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर उठे सवाल, धीमी निर्माण गति और बदहाल व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान

    राखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

    भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    ईचगढ़ में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा बालू का खेल, सिंडिकेट रिटर्न्स, पुलिस पर मिली भगत के आरोप

    दुखनी सोरेन ने संभाली जनसमस्याओं की कमान, बिजली व्यवस्था सुधारने को अधिकारियों से की वार्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.