Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडा मोड़ पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीपुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने एक आरोपी की पहचान की
    Breaking News झारखंड

    कुंडा मोड़ पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीपुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने एक आरोपी की पहचान की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0072.mp4

    देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मेडिकल दुकान में सरेआम गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंडा मोड़ निवासी दिनेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0076.mp4

    परिजनों के अनुसार, दिनेश दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और पैर की चोट के इलाज के लिए मेडिकल दुकान पर दवा लेने गया था। तभी दो बाइक सवार अपराधी दुकान में घुस आए और दिनेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दिनेश को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में बैठाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0075.mp4

    परिजनों ने बताया कि मरने से पहले दिनेश ने हमलावरों में से एक की पहचान राजा तुरी के रूप में की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी दिनेश के घर जाकर मारपीट कर चुका था और उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0074.mp4

    घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0073.mp4

    पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

    इस हत्याकांड के बाद कुंडा मोड़ और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“इंटरनेशनल प्लेयर विमल लकड़ा हमारे झारखंड का अभिमान हैं — हर हाल में उन्हें ठीक करूंगा”: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
    Next Article बोड़ाम: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने लगाई फांसी, शव पेड़ से बरामद

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.