Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी मो० जावेद खान को दी गई भावभीनी विदाई
    Breaking News झारखंड दुमका

    किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी मो० जावेद खान को दी गई भावभीनी विदाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी मो० जावेद खान को दी गई भावभीनी विदाई

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: संप्रेक्षण गृह परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी मो० जावेद खान को भावभीनी विदाई दी गई। श्री खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि संप्रेक्षण गृह के माहौल में तब्दीली में बाल संरक्षण से जुड़े तमाम पदाधिकारीयों एवं कर्मियों का काफी सहयोग रहा। इसके लिए वे सभी का शुक्रगुजार हैं। उन्होंने किशोरों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी बातों को एक अतीत की बात समझ कर फिर से यहां रहते हुए अपने को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु अच्छी शिक्षा ग्रहण कर एक अच्छा नागरिक बने।जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र ने मंच का संचालन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है इसे स्वीकार करना ही पड़ता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री खान सर का मार्गदर्शन एक अभिभावक के रूप में हम सबों को प्राप्त होता था। वे हमेशा किशोरों की भलाई के लिए चिंतित रहते थे।इनके निर्देशन में किशोरों के चतुर्दिक विकास हेतु आधुनिक शिक्षा प्राप्ति हेतु कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं फ़िलो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था तथा कौशल विकास हेतु टेलरिंग एवं आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई गई। इस योगदान के लिए श्री खान सर हमेशा याद किए जाएंगे। बल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राज कुमार उपाध्याय ने संबोधन में कहा कि प्रधान दंडाधिकारी सरल, मृदु एवं कर्त्तव्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके कार्यकाल में संप्रेक्षण गृह के किशोरों को न्यायिक मामलों में काफी सहयोग मिला है। श्री खान सर ने अपने कार्यकाल में किशोरों के संबंध में कई नवीन प्रक्रियाओं को अपनाया, जोकि जिले के लिए उदाहरण रहेगा।किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या किरण तिवारी ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना कीं और साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दुमका जिला में सूझबूझ और निष्पक्षता से किशोरों का न्याय किया गया है उसी प्रकार स्थानांतरण स्थान में किशोरों को न्याय मिले। इस अवसर पर संप्रेक्षण गृह के संसीमित किशोरों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की । दिल को छू लेने वाला गाने की बोल *आप हमें भूल ना पाओगे और हम आपको भूला ना सकेंगे* ने सभी के दिलों को छू लिया। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर मंगल कामना की गई। वहीं किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं गृह के कर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में अन्य वक्ताओं में बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष डॉ० रंजन कुमार सिन्हा, कुमारी विजय लक्ष्मी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, सहायक फणींद्र कुमार, विकास कुमार , डीसीपीयू के विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी अनिल मोहन ठाकुर, संरक्षण पदाधिकारी विजय कापरी सहित संप्रेक्षण गृह के गृहपति अब्दुल गफ्फार, प्रोबेशन ऑफिसर दिव्यांशु शेखर,शिक्षक सुमित कुमार, काउन्सलर सुबोध कुमार सुमन, भंडारपाल मोहिनी हेंब्रम, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क एवं संप्रेक्षण गृह के समस्त पदाधिकारी व कर्मीगण मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया
    Next Article वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा : तेलंगाना से भाजपा विधायक

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.