Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमास की मदद करने पर इजराइल ने अरब के 6 पत्रकारों को घोषित किया आतंकी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हमास की मदद करने पर इजराइल ने अरब के 6 पत्रकारों को घोषित किया आतंकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अबीब। इजरायल ने अरब के 6 पत्रकारों को आतंकवादी घोषित कर दिया है. उसकी ओर से दावा किया गया है कि दस्तावेजों और अन्य खुफिया सबूतों से पता चला है कि ये सभी फिलिस्तीनी लोग हैं. इनमें से 4 हमास से जुड़े हैं या जुड़े रहे हैं, जबकि 2 फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद से जुड़े हैं. इजराइली सेना की ओर से एक दिन पहले गाजा क्षेत्र में युद्ध को कवर करने वाले अल जजीरा के 6 पत्रकारों पर फिलिस्तीनी उग्रवादी समूहों के लिए काम करने का आरोप लगाया. इजराइली सेना का आरोप है कि इसके लिए इन लड़ाकों को पहले या वर्तमान में भुगतान किया गया है. इजरायल का दावा है कि हमास से जुड़े दस्तावेजों की जांच से पत्रकारों का सच सामने आया है.

     

     

    हालांकि अल जजीरा ने इन दावों को खारिज कर दिया. प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने इजरायल पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया. उसका आरोप है कि गाजा में नरसंहार को छिपाने के लिए इजरायल पत्रकारों को भगाने की साजिश रच रहा है. आईडीएफ ने गाजा में मिली खुफिया जानकारी और कई दस्तावेजों के हवाले से दावा किया है कि अल जजीरा नाम के चैनल के 6 पत्रकार हमास और इस्लामिक जिहाद से जुड़े हुए हैं. इजरायल ने आतंकवादी ट्रेनिंग कोर्स की लिस्ट, फोन डायरेक्टरी और आतंकवादियों के वेतन दस्तावेजों को उनके सबूत के तौर पर पेश किया है.

     

     

    इजरायल का यह भी आरोप है कि ये सभी पत्रकार आतंकी संगठन हमास की मदद कर रहे थे और बदले में हमास से वेतन भी ले रहे थे. आईडीएफ ने यह भी दावा किया है कि 6 में से 4 पत्रकार हमास से जुड़े हैं जबकि 2 पत्रकार इस्लामिक जिहाद के सदस्य हैं. अल जजीरा के पत्रकार अनस अल-शरीफ, होसम शबात, इस्माइल अबू उमर और तलाल अरोकी पर हमास से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है. इजरायल ने अनस जमाल को नुसरत बटालियन से जुड़ा बताया है. उसका यह भी दावा है कि अनस जमाल रॉकेट दस्ते का चीफ था और वह इजरायली सेना पर हमलों में शामिल भी रहा है.

    कतर की मीडिया हाउस ने इजरायल के इन गंभीर आरोपों को झूठा करार दिया और अपने पत्रकारों को निर्दोष बताया है. अल जजीरा ने दावा किया कि इजरायल गाजा का सच दुनिया से छिपाना चाहता है. गाजा की तस्वीरों को दुनिया के सामने नहीं आने देना चाहता. इसीलिए इजरायल पत्रकारों को डरा कर गाजा क्षेत्र से भगा देना चाहता है. इजराइल की सेना ने करीब एक महीने पहले वेस्ट बैंक के रामल्ला में अल जजीरा के ऑफिस पर छापा भी मारा था. सेना ने चैनल के दफ्तर को 45 दिनों तक बंद करवा दिया था. बाद में इजरायल में अल जजीरा चैनल को बैन कर दिया गया था. इससे पहले अगस्त में इजरायली सेना ने अल जजीरा के एक पत्रकार की हत्या कर दी थी उसे भी हमास से जुड़ा हुआ बताया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुलमर्ग आतंकी हमला: दो जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत
    Next Article भारत-चीन सीमा पर तनाव में कमी: LAC से सैनिक पीछे हटे, 5 दिन बाद फिर शुरू होगी पेट्रोलिंग

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.