Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, 1 जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’
    Breaking News Headlines ओड़िशा धर्म राष्ट्रीय

    फटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, 1 जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, 1 जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’
    नई दिल्ली :  ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में अब कोई भी श्रद्धालु फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहन कर प्रवेश नहीं कर सकेगा। 12वीं सदी के इस मंदिर में एक जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा, ”मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

     

     

    दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं।” उन्होंने कहा, ”कुछ लोगों को मंदिर में फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहने देखा गया मानो ये लोग समुद्री तट या पार्क में घूम रहे हों। मंदिर में भगवान रहते हैं, मंदिर मनोरंजन का कोई स्थान नहीं है।” उनके अनुसार, मंदिर में आने के लिए स्वीकृत पोशाकों पर निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।

     

     

    मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने इसके साथ ही यह भी बताया कि मंदिर के ‘सिंह द्वार’ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार को बताया कि मंदिर में कुछ लोगों को ‘अशोभनीय’ पोशाक में देखे जाने के बाद ‘नीति’ उप-समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का निर्णय लिया गया। रंजन कुमार दास ने कहा, ”मंदिर में एक जनवरी, 2024 से ‘ड्रेस कोड’ लागू किया जाएगा।

     

     

    मंदिर के ‘सिंह द्वार’ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।” उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन मंगलवार से श्रद्धालुओं को ‘ड्रेस कोड’ के संबंध में जागरूक करेगा। दास ने कहा कि हाफ-पैंट, शॉर्ट्स, फटी जीन्स, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहने लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगाजल और पूजा सामग्री पर कोई जीएसटी नहीं, वित्त मंत्रालय ने विवाद के बाद किया स्पष्ट
    Next Article युद्ध के बीच इजरायल से 212 भारतीय सुरक्षित दिल्ली पहुंचे, अभी भी फंसे है 20,000

    Related Posts

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    October 27, 2026

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    October 27, 2026

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    महत्वपूर्ण ये नहीं कि रावण कितना बड़ा विद्वान था।

    नशा माफियाओं पर शिकंजा: नशा मुक्त भारत @ 2029 की निर्णायक जंग

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    निगरानी टीम ने रंगे हाथों घुस लेते DSP को दबोचा।

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.