Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 70 मेधावी युवाओं ने की संसदीय अध्ययन यात्रा
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर

    70 मेधावी युवाओं ने की संसदीय अध्ययन यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    70 मेधावी युवाओं ने की संसदीय अध्ययन यात्रा
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। राष्ट्र निर्माण में निःस्वार्थ योगदान देने वाले देशभर के 70 चयनित युवाओं के लिए जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन एवं साझा प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष संसदीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया. सौरव जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली एवं नीति निर्माण की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था. यात्रा के लिए प्रतिभागियों का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया. शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को इसमें शामिल किया गया. कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘हर योगदान मायने रखता है. आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से युवाओं में स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में व्यक्तिगत योगदान के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया. सौरव जायसवाल ने कहा कि देश की वास्तविक ताकत वह युवा शक्ति है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है. संसद भवन की यह यात्रा ऐसे युवाओं के योगदान के सम्मान का अवसर है. उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वयंसेवा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है. अध्ययन यात्रा के दौरान चयनित युवाओं को संसद भवन परिसर का भ्रमण करने, देश की लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय व्यवस्था को करीब से समझने तथा नीति निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला. प्रतिभागियों ने कहा कि संसद भवन का यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और इससे समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने में मदद मिली. आयोजकों ने बताया कि जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन एवं साझा प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भविष्य में भी युवाओं के सशक्तीकरण और स्वयंसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी में पुलिस दबिश के बाद हत्या कांड के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर
    Next Article जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सकरबासा के गौरव ने मारी बाजी

    Related Posts

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    October 1, 2026

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    October 1, 2026

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

    59 साल का सफर: गौरव की तस्वीरों के साथ जमीनी हकीकत पर भी चर्चा जरूरी, 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही UCIL से 7 बड़े सवाल

    ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश

    सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन आज

    सिस्टम की लापरवाही ने ले ली दो युवकों की जान चेचियाही ढाब में बाढ़ का पानी पार करने के दौरान चाचा-भत

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.