Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने मनाया 26वां वैवाहिक वर्षगाँठ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मनाया 26वां वैवाहिक वर्षगाँठ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मनाया 26वां वैवाहिक वर्षगाँठ

    ● धर्मपत्नी को गुलाव फ़ूल दे किया प्रेम का इज़हार, कार्यकर्ताओं को खिलाया केक

    जमशेदपुर संसदीय सीट पर मतदान और चुनावी तपिश कम होते ही सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को कुछ समय अपने लिए निकाला। उन्होंने भाजपा के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के मध्य अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ उल्लास पूर्वक मनाया। शादी की 26 वीं सालगिरह मना रहें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्नी उषा महतो को गुलाब का फ़ूल देकर प्रेम का इज़हार किया। इस दौरान पार्टी के पुराने और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने केक काटकर खुशियाँ मनाई। भाजपा के वरीय नेताओं ने सांसद और उनकी पत्नी को आशिष दिया वहीं युवा कार्यकर्ताओं में भी शुभकामनाएं देने की होड़ लगी रही। रविवार को जमशेदपुर सीट के लिए चुनावी महासंग्राम संपन्न होने के बाद विद्युत वरण महतो बिल्कुल चिंतामुक्त और हरफनमौला अंदाज़ में दिखें। उन्होंने पार्टी के चुनावी कार्यालय में वरीय नेताओं संग चुनावी विश्लेषण भी किया। जीत का पुख्ता दावा करते हुए विद्युत वरण महतो ने कहा कि महागठबंधन लगभग दो लाख से ज्यादा वोटों से हारेगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता भी ज़ाहिर किया है। वहीं लोकतंत्र के महापर्व में ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करने वाले मतदाताओं को घरों से निकलकर वोट देने के लिए भी शुभकामनाएं दिया। सांसद की धर्मपत्नी उषा महतो ने भी अपने पति की जीत के लिए लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनावी यात्राएं और प्रचार किया था। श्रीमती महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिली फ़ीडबैक यह संकेत करती है कि 23 मई को भाजपा कार्यकर्ता एकसाथ होली और दिवाली मनायेंगे और जमशेदपुर में कमल ख़िलता तय है। वैवाहिक वर्षगाँठ मना रहे सांसद और उनकी धर्मपत्नी ने पार्टी के चुनावी कार्यालय में केक भी काटे एवं मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराया। मौके पर विशेष रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, चुनाव अभिकर्ता जितेंद्र नाथ मिश्रा, चुनाव संचालन समिति के सह-संयोजक अनिल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मोहंती, आदित्यपुर नगर परिषद के डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, लिप्पु शर्मा, पप्पू सिंह, मुकेश शर्मा, बिनोद गुप्ता, प्रभाकर प्रसाद, समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम तुष्टिकरण में नाकाम रही महागठबंधन ने जुगसलाई में धार्मिक हिंसा भड़काया : भाजपा
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,पूर्वी सिंहभूम ने जमशेदपुर वासियों का चुनाव में भागीदारी हेतु आभार प्रकट किया

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.