Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वे: झारखंड में बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सर्वे: झारखंड में बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजेपी को झारखंड में महज 3 सीटें मिलने की संभावना है. 2014 में 12 सीटें जीतने वाली बीजेपी के लिए ये आंकड़ा बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है.

    प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य झारखंड राजनीतिक रूप से भी खास है. यहां लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. इस बार होने वाले आम चुनाव में नतीजे क्या होंगे इसपर सबकी नजरें होंगी. 2014 के चुनाव नतीजों की बात करें तो राज्य में ‘मोदी लहर’ का पूरा असर देखने को मिला और बीजेपी ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन अब राज्य में बीजेपी को बड़ा झटका लगने जा रहा है.

    अभी चुनाव हुए तो क्या होंगे नतीजे?

    ऐसे में जब लोकसभा चुनाव होने में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, एबीपी न्यूज़-सी वोटर ने सर्वे के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. इस सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए को तीन सीटें मिल सकती हैं. वहीं यूपीए को 10 और जेवीएम को एक सीट मिलती दिख रही है. यूपीए में जेएमएम और कांग्रेस शामिल हैं.

    2014 में क्या रहे थे नतीजे

    बीजेपी को 2014 के चुनाव में झारखंड में बंपर कामयाबी मिली थी. बीजेपी राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत करने में कामयाब रही थी. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दो सीटें जीती थीं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था.

    एबीपी न्यूज़- सी वोटर ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर यह सर्वे किया है. ये सर्वे फरवरी 2019 के पहले हफ्ते से लेकर मार्च 2019 के पहले हफ्ते के दौरान किया गया है. इस सर्वे में 50 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई.

    साभार(एबीपी न्यूज़)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! भारत ने रोका तीन नदियों का पानी
    Next Article ललित-पूर्णिमा के रिसेप्शन में खास से लेकर आम तक हुए शामिल

    Related Posts

    साइकिल पे संडे देश के लिए अनोखा अभियान: श्याम कुमार। बीहट।यदुनंदन।

    October 4, 2026

    पूर्व मुखिया अजीमुद्दीन के निधन पर शोक।सांवत के पूर्व मुखिया अजीमुद्दीन नहीं रहे।दो दशक से अधिक समय

    October 4, 2026

    पौधे को बनाया गुरु दक्षिणा का प्रतीक।फीस की जगह पौधा, शिक्षा के साथ हरियाली का संदेश।बीएसएस क्लब में

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साइकिल पे संडे देश के लिए अनोखा अभियान: श्याम कुमार। बीहट।यदुनंदन।

    पूर्व मुखिया अजीमुद्दीन के निधन पर शोक।सांवत के पूर्व मुखिया अजीमुद्दीन नहीं रहे।दो दशक से अधिक समय

    पौधे को बनाया गुरु दक्षिणा का प्रतीक।फीस की जगह पौधा, शिक्षा के साथ हरियाली का संदेश।बीएसएस क्लब में

    सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने संगठन मजबूती पर की चर्चा

    श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की तैयारी पर मंथन, 26 अक्टूबर से बेलसंडी में ज्ञान यज्ञ

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    बखरी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर फोटो पोस्ट को लेकर मारी गोली, दंपति घायल – आरोपी गिरफ्तार

    *बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया पशु अस्पताल में किया औचक निरीक्षण*

    मानगो नदी हादसा: लापता 13 वर्षीय पूनम का मिला शव, NDRF की मांग पर दो बार सड़क जाम

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.