Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! भारत ने रोका तीन नदियों का पानी
    Breaking News

    बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! भारत ने रोका तीन नदियों का पानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत लगातार पाकिस्तान को सबक सिखाने में लगा हुआ है. भारत ने अपनी तीन नदियों का पानी पड़ोसी मुल्क जाने से रोक दिया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल यह दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की ओर जाने वाली तीन नदियों का पानी भारत ने रोकने का काम किया है. अर्जुन मेघवाल रविवार को बीकानेर में थे और इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान में बहने वाली पूर्वी नदियों के 0.53 मिलियन एकड़ फीट पानी को रोक दिया गया है. इस जल को संग्रहित करने का काम भारत ने किया है. जब भी राजस्थान या पंजाब को इसकी जरूरत होगी, उस पानी का उपयोग पीने और सिंचाई के उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है.यहां चर्चा कर दें कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद भारत ने कई कठोर कदम उठाए. भारत की ओर से कहा गया था कि पाकिस्तान की ओर जाने वाली तीन नदियों (ब्यास, रावी और सतलुज) का अपने हिस्से का पानी रोकने की बात कही थी.पुलवामा हमले के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंधु समझौते के तहत भारत अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान जाने से रोक देगा. जानकारों की मानें तो केंद्र सरकार का यह कदम 1960 की सिंधु जल संधि का उल्लंघन नहीं करता है, क्योंकि भारत ने केवल अपने हिस्से के पानी को रोकने का काम किया है. भारत अपने हिस्से के पानी का उपयोग पूरी तरह से कर सकता है.

    सिंधु जल समझौते के बारे में आप भी जानें
    यदि आपने कहीं पढ़ा हो तो शायद इसकी जानकारी आपके पास हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल समझौता हुआ था. यह समझौता पूर्व की ओर बहने वाली नदियों- ब्यास, रावी और सतलुज के पानी के इस्तेमाल को लेकर दोनों देशों के बीच हुआ था. समझौते की मानें तो भारत को 3.3 करोड़ एकड़ फीट (एमएएफ) पानी मिला है, जबकि पाकिस्तान को 80 एमएएफ पानी दिया गया है. यहां विवाद की बात यह है कि संधि के तहत पाकिस्तान को भारत से अधिक पानी प्राप्त होता आ रहा है, जिससे यहां सिंचाई में भी इस पानी का सीमित उपयोग हो पाता है. केवल बिजली उत्पादन में इसका अबाधित इस्तेमाल होता आ रहा है. यही नहीं भारत पर परियोजनाओं के निर्माण के लिए भी सटीक नियम बनाने का काम किया गया हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुठभेड़ में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी सज्जाद
    Next Article सर्वे: झारखंड में बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.