Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    संजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक
    चंडीगढ़, 15 नवम्बर। वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी को प्रमुख नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल एपीएन का स्थानीय संपादक बनाया गया है। उनको हरियाणा व पंजाब का दायित्व सौंपा गया है, उनका मुख्यालय चडीगढ़ रहेगा।
    यह जानकारी देते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सचिव विनीत कादियान ने बताया कि एपीएन न्यूज चैनल देश के र्सवश्रेष्ठ हिन्दी न्यूज चैनलों की श्रेणी में आता है, जो कि टाटा स्काई नेटवर्क पर चैनल 542 पर उपलब्ध है। इसके अलावा विडीयोकोन, डैन, हैथवे, जियो तथा सिटी केबल सहित अनेक महत्वपूर्ण नेटवर्क पर प्रसारित होता है। एपीएन र्निभिक, निष्पक्ष एवं जनपक्षीय पत्रकारिता के लिये जाना जाता है।
    यूनियन सचिव विनीत कादियान ने बताया कि संजय राठी पिछले लगभग तीन दशकों से हिंदी पत्रकारिता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं तथा न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके साथ ही पत्रकारिता तथा पत्रकारों के उत्थान के लिए गम्भीर प्रयास किया। इन्होंने पत्रकार संगठनों में प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरीखे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और अनेक पत्रकार आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। मजीठिया वेज बोर्ड के समक्ष मैदानी पत्रकारों की चुनौतियों और कठिनाइयों को सफलतापूर्वक रखा। इसके साथ ही पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन पेड न्यूज के समक्ष देश में पत्रकारिता के हालात को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।
    अनेकों बार टीवी चैनलों के माध्यम से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखते रहे हैं। दूसरी ओर इन्होंने देश-विदेश में अनेक चर्चा गोष्ठियों और सेमिनारों में भाग लेकर पत्रकारों की समस्याओं को उठाया है। इस दौरान इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्क्रष्ट सेवाओं के लिए दर्जनों बार विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेनका सरदार के नामांकन में उमड़ें भाजपाई, सीएम और सांसद भी रहें मौजूद
    Next Article उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण

    Related Posts

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    October 13, 2026

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    October 13, 2026

    हिंसा से नहीं, विचारों से लड़ी जानी चाहिए राजनीतिक लड़ाई : शैलेश पांडेय

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    Elegantes estrategias con Granawin para optimizar tu salud y rendimiento físico

    हिंसा से नहीं, विचारों से लड़ी जानी चाहिए राजनीतिक लड़ाई : शैलेश पांडेय

    कृषि विज्ञान केंद्र के पास खेत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

    निर्वाचन साक्षरता के जरिए युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने पर जोर

    घटकिंडी दुर्गा स्थान में मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

    गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास 407 से भिड़ी कार

    सड़क पर सब्जी-फल की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई, मंडप चौक के पास व्यवस्थित मंडी का एसडीओ-डीएसपी ने ल

    काशी के अस्सी घाट जैसी छटा बिखेरी बखरी की दुर्गा महाआरती, एसडीएम-डीएसपी ने की पूजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.